फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Infected Woman Gave Birth A Child In Sn Medical College Agra

एसएन मेडिकल कॉलेज में फिर गूंजी किलकारी, एक सप्ताह में तीसरी संक्रमित महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Mon, 27 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona Infected Woman Gave Birth A Child In Sn Medical College Agra
चिकित्सक की गोद में नवजात - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में रविवार को कोरोना संक्रमित एक और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एक सप्ताह के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज में तीसरी संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बोदला निवासी 28 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह एसएन के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में करीब तीन बजे महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। 
विज्ञापन


स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची को मां से अलग परिवार को सौंपा गया है। प्राचार्य जीके अनेजा ने बताया कि यह एक सप्ताह में तीसरा प्रसव है। तीन दिन बाद नवजात बच्ची का कोरोना टेस्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दो महिलाओं का कराया जा चुका है प्रसव

इससे पहले 20 अप्रैल को संक्रमित महिला ने एसएन में एक पुत्र को जन्म दिया था। उसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शनिवार को जन्मे बच्चे की जांच सोमवार को होगी।

महिला का प्रसव कराने वाली चिकित्सकों की टीम में एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. संगीता साहू, डॉ. उर्वशी, डॉ. योगिता दीक्षित, डॉ. सना, डॉ. राजीव, डॉ. अमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed