फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Infected Woman Gave Birth A Child In Isolation Ward Of Sn Medical

एसएन के आइसोलेशन वार्ड में फिर गूंजी किलकारी, संक्रमित महिला ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 26 Apr 2020 10:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 Apr 2020 10:43 AM IST
सार

कोरोना वायरस जांच के लिए बच्चे का नमूना

विज्ञापन
Corona Infected Woman Gave Birth A Child In Isolation Ward Of Sn   Medical
demo pic

विस्तार

सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। यहां फिरोजाबाद निवासी संक्रमित महिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव ऑपरेशन से हुआ। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद की 30 साल की महिला बृहस्पतिवार से एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। प्रसव पीड़ा होने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। गर्भस्थ शिशु उल्टा था। ऐसे में इसका ऑपरेशन करने के लिए स्त्री रोग विभाग की डॉ. योगिता गौतम और डॉ. सना इस्माइल को बुलाया।
विज्ञापन


कोविड अस्पताल में चिकित्सकों ने पीपीई किट पहनी और ऑपरेशन कर प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। यह उनकी तीसरी संतान है। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लेकर नवजात को परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने परिजनों को नवजात की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी है। इससे पहले काजीपाड़ा की संक्रमित गर्भवती का भी यहीं प्रसव कराया गया था। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि जच्चा-बच्चा की सेहत ठीक है। संक्रमित महिला का प्रसव कराने का यह दूसरा मामला है।

17 महिलाएं भर्ती, नौ की डिलीवरी
लेडी लॉयल में शनिवार की शाम तक 17 गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया था। इनमें से नौ की शनिवार को डिलीवरी हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 32 गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया था। जिनमें से 28 की डिलीवरी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed