फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona infected three succumbed

कोरोना संक्रमण से तीन और मरजों की मौत

Fri, 14 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona infected three succumbed
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण से जिले में तीन और लोगों की मौत हो गई। दो जिले में संचालित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती थे जबकि एक का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में 70 लोग संक्रमित मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9289 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अवध नगर स्टेशन रोड निवासी 43 वर्षीय पुत्र प्रशांत दुबे कुछ दिन पहले संक्रमित पाए गए थे। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। शहर के आगरा रोड निवासी 85 वर्षीय अमर सिंह का संक्रमित पाए जाने पर कोविड लेवल टू अस्पताल में दो दिन से उपचार चल रहा था। वहीं थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव टिंडौली निवासी विद्याराम मिश्रा की 76 वर्षीय पत्नी शारदा देवी को चार मई को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार को मिले 70 संक्रमितों में से आठ को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed