फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mainpuri Six Positive InCluding Police Constable

Corona In Mainpuri: सिपाही सहित छह लोग कोरोना पॉजिटिव

Thu, 06 Aug 2020 05:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Corona In Mainpuri Six Positive InCluding Police Constable
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कुर्रा थाने में तैनात एक सिपाही सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 805 हो गई है। 16 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। 650 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में 139 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

 
गुरुवार को थाना कुर्रा में तैनात एक सिपाही कोरोना संक्रमित निकला। वहीं कस्बा करहल के किशनी चौराहा निवासी एक महिला और एक पुरुष कोरोना संक्रमित निकला। कस्बा घिरोर के मुख्य बाजार में एक और नगला प्राणनाथ में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला आवास विकास में भी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। 
विज्ञापन


सभी कोरोना संक्रमितों को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आइसोलेशन वार्ड भेजा। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की लगातार तलाश की जा रही है। संक्रमित के घर के लिए जाने वाली गली को सील किया गया है। डॉ. एके पांडेय ने लोगों से अपील की है कि लक्षण होने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों को उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed