{"_id":"5f2fa3748ebc3e3cfa6193a5","slug":"corona-in-mainpuri-seven-family-members-found-positive-from-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mainpuri: एक ही परिवार के सात सदस्य सहित 21 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mainpuri: एक ही परिवार के सात सदस्य सहित 21 संक्रमित मिले
Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
सार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 886
विज्ञापन
संक्रमित मिलने के बाद गली को बंद करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थमती नजर नहीं आ रही। शनिवार को एक परिवार के सात लोगों सहित कुल 21 कोरोना संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 886 पहुंच गई है। 16 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। 692 को ठीक हो चुके हैं। 178 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
शनिवार को शहर के मोहल्ला सौतियाना में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित निकले। सभी को एसडीएम रजनीकांत, डॉ. अंकित यादव आदि की टीम ने एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भोगांव भिजवाया। इसके अतिरिक्त मोहल्ला वंशीगोहरा में चार, राजा का बाग और डाक बंगला क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। करहल में पांच, घिरोर के गांव उसनीदा में दो, बेवर के गांव करुआमई में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।
मोहल्ला सौतियाना को किया गया सील
शहर के मोहल्ला सौतियाना में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे मोहल्ले को एसडीएम रजनीकांत ने सील करा दिया है। परिवार का एक सदस्य दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई। इसमें सात संक्रमित निकले।

Trending Videos
पुलिस कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर कोरोना संक्रमित
पुलिस कार्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर कोरोना संक्रमित मिला। इंस्पेक्टर को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिस कक्ष में इंस्पेक्टर बैठते थे, उस कक्ष को सीलकर दिया गया है।
बीएसएफ जवान की कोरोना संक्रमण से त्रिपुरा में मृत्यु
घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी एक बीएसएफ जवान की त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। जानकारी मिलने पर मृतक का पुत्र त्रिपुरा के लिए रवाना हो गया।
नगला मंगली निवासी अनार सिंह यादव का 44 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बीएसएफ में नौकरी करता था। उसकी वर्तमान में तैनाती त्रिपुरा में थी। शनिवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि त्रिपुरा में अशोक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी के बाद मृतक का पुत्र शनिवार की दोपहर त्रिपुरा के लिए रवाना हो गया।