फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mainpuri: One Corona Infected Patient Died 27 New Found Today

Corona: कोरोना संक्रमित वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, सिपाही सहित 27 नए मरीज मिले

Mon, 05 Oct 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Oct 2020 12:07 AM IST
सार

मोहल्ला आश्रम रोड निवासी 75 वर्षीय वृद्ध का पिछले तीन दिन से मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। यहां उपचार के दौरान
हुई जांच में शनिवार को वह पॉजिटिव मिले। रविवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। रविवार को कुरावली सीएचसी पर तैनात एक सफाईकर्मी, पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला। 

विज्ञापन
Corona In Mainpuri: One Corona Infected Patient Died 27 New Found Today
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी आश्रम रोड निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। जनपद में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 45 पहुंच गई है। रविवार को सिपाही सहित 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2807 पहुंच गया। संक्रमण से अब तक 2575 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 187 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


मोहल्ला आश्रम रोड निवासी 75 वर्षीय वृद्ध का पिछले तीन दिन से मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। यहां उपचार के दौरान हुई जांच में शनिवार को वह पॉजिटिव मिले। रविवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। रविवार को कुरावली सीएचसी पर तैनात एक सफाईकर्मी, पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला। 
विज्ञापन


शहर की प्रजापति कॉलोनी में छह, राजा के बाग में नौ, खरपरी में दो व्यक्ति संक्रमित मिले। पालीवाल हाउस, अरसारा, किशनी, कछपुरा, नगला मोहर, गोला बाजार, पंचसील कॉलोनी और नगला पजाबा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौ लोगों ने पाई कोरोना से मुक्ति 
जिला अस्पताल, सीएचसी भोगांव और कोविड केयर सेंटर भोगांव पर भर्ती नौ कोरोना संक्रमितों के ठीक होने पर उन्हें घर भेजा गया। रविवार को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात लोगों की कोरोना जांच रिपोट निगेटिव प्राप्त हुई।

इन्हें प्रमाणपत्र देकर घर भेजा गया। कोविड केयर सेंटर भोगांव और सीएचसी भोगांव पर भर्ती एक-एक कोरोना संक्रमित के ठीक होने के बाद घर भेजा गया। घर भेजने से पहले नोडल चिकित्सकों ने सभी को सैनिटाइज कराया। सभी को प्रमाणपत्र के साथ पुष्प भेंट किए गए।

सीएचसी भोगांव पर कोरोना संक्रमितों की देख रेख नोडल चिकित्सक डॉ. अमित भारती कर रहे हैं। जबकि कोविड केयर सेंटर पर डॉ. प्रदीप यादव की देखरेख में कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में डॉ.एके सिंह कोरोना संक्रमितों की देखभाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed