{"_id":"609a857b8ebc3e6acc1d57a8","slug":"corona-in-mainpuri-80-new-covid-positive-case-came-at-11-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में राहत: कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, 80 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में राहत: कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, 80 नए पॉजिटिव मिले
Wed, 12 May 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 May 2021 12:14 AM IST
सार
पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 80 कोरोना संक्रमित ही मिले। इसके साथ हीकोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9034 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: मैनपुरी के अस्पताल में कोविड की जांच कराने आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 80 कोरोना संक्रमित ही मिले। इसके साथ हीकोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9034 हो गई है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में करहल में 11, कुरावली में पांच, किशनी में तीन, जागीर में तीन, सुल्तानगंज और बेवर में एक-एक एक कोरोना संक्रमित मिले। मैनपुरी विकास खंड में सर्वाधिक 56 कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ के निर्देश पर आठ संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने को कहा है। वहीं क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में संक्रमितों की जांच कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे होम आइसोलेट लोगों की निगरानी करते रहें। उन्हें दवा समय से उपलब्ध कराई जाए। जरा भी दिक्कत होने पर उन्हें कोविड लेवल टू में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति सुधर रही है। लोग घरों में रहे कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें शीघ्र ही स्थिति में और बेहतर सुधार होगा। पिछले 24 घंटे में 80 कोरोना संक्रमित मिले हैं। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
तीमारदारों के लिए लगवाया कोविड अस्पताल के बाहर टेंट
कोविड लेवल टू अस्पताल के बाहर सड़क किनारे रात भर पड़े रहने वाले तीमारदारों की याद आखिरकार जिला प्रशासन को आ गई है। एसडीएम ऋषिराज के निर्देश पर मंगलवार को कोविड अस्पताल के बाहर पार्क में तीमारदारों के लिए टेंट लगवा दिया गया।
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार अस्पताल के बाहर सड़क पर ही पिछले कई दिनों से पड़े हुए थे। रात के समय सड़क किनारे ही तीमारदार अपनी चटाई बिछाकर लेट जाते थे। जिला प्रशासन को मंगलवार को उनकी सुविधा का भी ख्याल आया। एसडीएम ऋषिराज के निर्देश पर उनके लिए कोविड अस्पताल के पास में ही जिला अस्पताल के पार्क में टेंट लगाकर तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की गई। एसडीएम ने तीमारदारों से कहा कि वह सड़क पर न लेटें उनके लिए टेंट की व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि दोपहर तक यहां न तो फर्श की व्यवस्था की गई थी, न ही पंखा, गद्दा और कुर्सियों की।
कासगंज कोरोना : महिला सहित चार की मौत, ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे संक्रमित