{"_id":"5fab92d60acef47c1623681e","slug":"corona-in-kasganj-46-positive-case-found-ashok-nagar-become-hot-spot-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: लैब टेक्नीशियन समेत 46 संक्रमित मिले, जानिए कहां-कहां मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: लैब टेक्नीशियन समेत 46 संक्रमित मिले, जानिए कहां-कहां मिले कोरोना पॉजिटिव
Wed, 11 Nov 2020 01:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:00 PM IST
सार
- 1763 कुल संक्रमित
- 215 सक्रिय मरीज
- 1548 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
अशोक नगर बना हॉट स्पॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में मंगलवार को लैब टेक्नीशियन सहित 46 संक्रमित सामने आए। संक्रमितों की बड़ी संख्या सामने आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सभी संक्रमितों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराकर आइसोलेट कर दिया गया। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1763 पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 7 नवंबर को आरटीपीसीआर से लिए गए नमूने की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई। इस रिपोर्ट में शहर के अशोक नगर इलाके में सबसे अधिक 29 मरीज सामने आए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के सामने आने के बाद खलबली मच गई। इसके अलावा शहर के सदर चर्च इलाके में एक महिला व एक युवक, गंजडुंडवारा के देवकली में एक युवती व एक युवक, मोहल्ला बरी थोक में दो महिलाएं, सोरों के साहपुर माफी व तारापुर कनक में एक-एक युवक, सिढ़पुरा के लोंगपुर व धुमरी रोड पर एक एक युवक, बहोरनपुर में दो युवक, कस्बा में एक बालिका संक्रमित निकली।
एंटीजन से 1195 जांच की गईं, जिसमें सिढ़पुरा 192 जांच में एक लैब टेक्नीशियन सहित दो लोग संक्रमित निकले। जबकि आरटीपीसीआर की सायं के समय आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित निकला। संक्रमितों के सामने आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।

अशोक नगर में सदर उपजिलाधिकारी ललित कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश ने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस की टीम ने पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से संक्रमितों को आइसोलेट कराया। अन्य क्षेत्रों में भी चिकित्सकों की टीमों को भेजकर संक्रमितों को आइसोलेट कराया गया। जबकि जिला अस्पताल 4, कासगंज में 244,अमांपुर में 154,गंजडुंडवारा में 132, सोरों में 154, सहावर में 154,पटियाली में 134, टूनेट से 4 जांच की गई जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में आरटीपीसीआर जांच के लिए 663 सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
अशोक नगर बना हॉट स्पॉट
शहर का अशोक नगर इलाका अब तक का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया। इस इलाके में 7 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर के 30 नमूने लिए थे। जिनमें से 29 लोग संक्रमित मिले। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के निकलने पर खलबली मच गई। विभाग ने इस इलाके में फिर से टीम भेजकर संक्रमितों के परिजनों, संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग कराई है।
जांच कराने से कतराते नजर आए लोग
अशोक नगर में बड़ी संख्या में संक्रमितों के सामने आने के बाद जांच के लिए टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने पर लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर जांच कराई।
कपड़े तो ले आऊं
अशोक नगर इलाके में संक्रमितों को आइसोलेट कराने के लिए पहुंची टीम जब एक महिला को एंबुलेंस में बिठाने के लिए ले जा रही थी तो महिला बार बार बचने के लिए बहाना बनाने लगी। वह कहने लगी कि मैं अपने कपड़े तो ले आऊं। महिला के ऐसा कहते ही टीम के सदस्यों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसके लिए घर से कपड़े मंगाकर अस्पताल पहुंचा दिए जाएंगे। इसके बाद भी काफी मुश्किल से महिला एंबुलेंस में सवार हुई।
जिला में 46 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। -डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ