{"_id":"5f2951368ebc3e28d9569d69","slug":"corona-in-firozabad-nine-positive-case-found-of-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Firozabad: संक्रमण के 26 नए केस मिले, संख्या 803 पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Firozabad: संक्रमण के 26 नए केस मिले, संख्या 803 पर पहुंची
Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमितों में चूड़ी व्यवसायी
- गर्भवती महिला और मां-बेटी शामिल
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण शहर से लेकर देहात में पैर पसार चुका है। मंगलवार को संक्रमण के 26 नए केस और सामने आए हैं। मरीजों को आइसोलेट किया गया है। जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, उनमें सख्ती बढ़ा दी गई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 803 हो गई है। संक्रमितों में छह एक ही गांव के हैं। साथ ही महिला चिकित्सक, चूड़ी व्यवसायी, गर्भवती महिला और मां-बेटी भी शामिल हैं।
शहर के सुहागनगर सेक्टर दो में मां और बेटी संक्रमित मिली हैं। सेक्टर दो में ही चूड़ी का व्यवसाय करने वाला 52 वर्षीय व्यक्ति और एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। सुहागनगर सेक्टर दो में दो भाई, एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोटला रोड मोहल्ला द्वारिकापुरी में भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोटला के गांव भीकनपुर में एक गर्भवती महिला, एका में 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव नया बांस में एक ही परिवार की महिला और एक युवक संक्रमित मिला है। शिकोहाबाद के मोहल्ला महादेवनगर फेस-2 निवासी एक महिला चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

टूंडला नगर पालिका में तैनात एमपी रोड निवासी सफाईकर्मी, शहर के मोहल्ला जगदंबा नगर में 73 वर्षीय महिला, लेबर कॉलोनी में 45 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। शिकोहाबाद के गांव नीम खेरिया में भी एक रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
जसराना के ग्राम सलेमपुर गढ़ी में 15 वर्ष और 17 वर्ष की दो बहनें कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 35 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। सुहागनगर सेक्टर चार में 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 614 मरीज कोरोना से मुक्त होकर घर वापस लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने की पलंग बढ़ाने की तैयारी
पूरे जुलाई और अगस्त माह की शुरुआत में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने वार्डों की क्षमता को बढ़ाने की तैयारी शरू कर दी है। सौ शैय्या अस्पताल में 180 पलंग का वार्ड बनाने की तैयारी है।