फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Etah 20 Pac Recruts Become Positive Of Covid-19

Corona In Etah: पीएसी के 20 रंगरूटों सहित 23 कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
सार

  • पॉजिटिव मरीज - 405
  • स्वस्थ मरीज - 238
  • जिले में मौत - 10
  • सक्रिय केस- 153

विज्ञापन
Corona In Etah 20 Pac Recruts Become Positive Of Covid-19
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एटा जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में पीएसी के बीस रंगरूटों सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें शहर के दो और एक व्यक्ति सकीट का शामिल है। साथ ही अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 405 हो गई है।
विज्ञापन

  
पीएसी के कमांडेंट लालाराम ने बताया कि रंगरूटों को ट्रेनिंग के बाद तैनाती की गई है। यहां करीब छह सौ रंगरूटों की तैनाती की गई है। इनके यहां आने पर सभी रंगरूटों की पचास-पचास की टोली बनाकर उनकी कोरोना जांच कराई जा रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट में करीब बीस जवान पॉजिटिव निकले हैं। इसमें से अधिकतर कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Corona In Agra: 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 1900 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर के मोहल्ला श्रीनगर नगर निवासी दो लोगों ने जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई। रविवार को देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही सकीट निवासी एक व्यक्ति एनटीपीसी में कर्मचारी है। उसे कुछ शिकायत हुई वह जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसकी जांच की गई वह भी पॉजिटिव आया। 

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि रविवार को देर रात आई रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव आए हैं। वहीं पीएसी के बीस रंगरूट भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संक्रमितों से बात की जा रही है। रंगरूट कोविड अस्पताल में भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed