फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: 26 new cases of covid in agra

Corona in Agra: ताजनगरी में जिला क्षय रोग अधिकारी सहित 26 नए मरीज, 2421 पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 21 Aug 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Aug 2020 12:21 AM IST
सार

  • होम आइसोलेशन में हैं क्षय रोग अधिकारी, उनके संपर्क में आए स्टॉफ की जांच शुक्रवार को होगी 

विज्ञापन
Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: 26 new cases of covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह सहित 26 नए कोरोना मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2421 पर पहुंच गया है। इनमें 2035 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 104 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि गुरुवार को  37 नए मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल 2035 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 282 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 159 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। 
विज्ञापन



जिले में 88939 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें 58538 टेस्ट आरटीपीसीआर मशीन से हुए हैं, बाकी टेस्ट टू नेट, एंटीजन व सीबी नॉट मशीन से किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में मिल रहे मरीज

जिले में 147 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें मुस्तफा क्वार्टर, लगड़े की चौकी, बालूगंज, भगवती विहार, विभव नगर, धौलपुर हाउस, राज नगर सिर की मंडी में नए मरीज मिले हैं।

प्रशासन में मची खलबली

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह के संक्रमित होने के बाद प्रशासन में खलबली है। ये स्वास्थ्य विभाग की बैठकों में शामिल हुए थे। सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं, संपर्क में आए अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच शुक्रवार को होगी। इसके अलावा एक वर्ष का बालक और एसएन मेडिकल कॉलेज के 30 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।    

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि जिला क्षय रोग अधिकारी के संपर्क में आने वाले स्टॉफ की जांच कराई जाएगी। जिनमें बुखार सहित अन्य लक्षण हैं, उनको क्वारंटीन भी किया जाएगा। 

कोरोना संक्रमितों में अमित विहार कमला नगर के एक ही परिवार के दो सदस्यों में 49 वर्षीय महिला और 28 वर्ष का युवा, आजादपुरा का एक वर्ष बालक, आदर्श नगर, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड निवासी के दो वर्ष के बालक में कोरोना की पुष्टि हुई है।

यहां भी मिले मरीज

बृज विहार फेज-टू, कमला नगर के 48 वर्षीय पुरुष, विभव नगर के 70 वर्ष के बुजुर्ग, बरौली अहीर 27 वर्ष के युवक, बिजली घर की 35 वर्ष की महिला, ट्रांस यमुना कॉलोनी के 68 वर्ष के पुरुष, खंदौली की 23 वर्ष की युवती, शमसाबाद के 57 वर्ष के पुरुष, 26 वर्ष का युवक संक्रमित मिला है। 

पिनाहट के 68 व 35 वर्ष के पुरुष, अकोला की 20 वर्ष की युवती, बिजकौली के 25 वर्ष के युवा, जाटव टोला बाह के 74 वर्ष के बुजुर्ग, शैलेंद्र पुरम की 51 वर्ष की महिला, राम नगर बोदला की 30 वर्ष की महिला, मेदपुरा बाह निवासी के 72 वर्ष के बुजुर्ग में कोरोनो की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed