{"_id":"5f2b93528ebc3e3c9b1d96ef","slug":"corona-in-agra-up-latest-news-antigen-test-sample-also-lowered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: संक्रमण की रफ्तार तेज....सैंपलिंग 25 फीसद घटी, त्योहार का बनाया बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक: संक्रमण की रफ्तार तेज....सैंपलिंग 25 फीसद घटी, त्योहार का बनाया बहाना
Thu, 06 Aug 2020 10:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में एक तरफ संक्रमण तेज हो रहा है तो दूसरी ओर जांच घट गई है। पहले रोज दो हजार तक सैंपल लिए जा रहे थे, अब ये 1500 रह गए हैं। एंटीजन टेस्ट भी कम किए जा रहे हैं। डीएम का कहना है कि अब इसे बढ़ाया जाएगा।
जिले में प्रतिदिन एक हजार एंटीजन टेस्ट का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। 11 श्रेणियों में सैंपलिंग होनी है, लेकिन तीन दिन बंपर सैंपलिंग होने के बाद अब इसमें गिरावट है।
बीते तीन दिनों में 4,393 सैंपल लिए गए हैं, जबकि इससे पहले के तीन दिनों में यह आंकड़ा 6,357 था। यानी तीन दिनों में 1,864 सैंपल कम लिए गए हैं। तीन दिनों में करीब 25 फीसदी की कमी आई है।

Trending Videos
गौरतलब है कि बुधवार को मरीजों 35 नए मरीज मिले थे जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1963 हो गया। 43 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल 1574 मरीज संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमित मृतक संख्या 100 है।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 35 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1963 हो गई है। 289 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 108 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। 100 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा 45 मरीज और डिस्चार्ज होने से अब स्वस्थ होने वालों की तादाद 1574 हो गई है। आगरा में 59,353 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
पहले सैंपल कलेक्शन
31 जुलाई - 2056 सैंपल
1 अगस्त - 2183 सैंपल
2 अगस्त- 2018 सैंपल
-
अब सैंपल कलेक्शन
3 अगस्त - 1603 सैंपल
4 अगस्त- 1204 सैंपल
5 अगस्त- 1586 सैंपल
त्योहार के कारण कम सैंपल लिए गए
त्योहार पर लोग बाहर नहीं निकले हैं, इसलिए सैंपल कलेक्शन में कमी आई है। इसे बढ़ाया जाएगा। लक्ष्य के मुताबिक सैंपलिंग होगी। -प्रभु एन सिंह, डीएम