{"_id":"5fad2b26a7ba7d09ff12620d","slug":"corona-in-agra-one-covid-patients-dies-68-new-positive-found-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से आगरा में 154वीं मौत, आठ हजार के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से आगरा में 154वीं मौत, आठ हजार के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Fri, 13 Nov 2020 10:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:16 AM IST
सार
- 154वीं मौत
- 68 नए मरीज
- 580 मरीज उपचाराधीन
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांसयमुना निवासी 53 वर्षीय हृदय रोगी की संक्रमित से गुरुवार को मौत हो गई। आगरा में कोरोना संक्रमण से ये 154वीं मौत है। वहीं 68 नए मरीज और मिलने से ताजनगरी में संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के पार पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हृदय रोगी को संक्रमण के बाद सांस की तकलीफ बढ़ गई। गंभीर स्थिति में उपचार के दौरान मौत हो गई। कुल 154 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
गुरुवार को शहर में 68 नए मरीज और मिले, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8002 पहुंच गया है। वहीं 44 नए मरीज और डिस्चार्ज होने से अब ठीक होने वालों की संख्या 7,268 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 580 पहुंच गई है। अब तक जनपद में तीन लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
पुष्पांजलि बाग के एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित
दयालबाग क्षेत्र के पुष्पांजलि बाग के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों में गुरुवार को कोरोना की पुष्टि हुई। एसएन मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कमला नगर के वरिष्ठ चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कर्मी सहित शाहगंज, नामनेर, ताजगंज, दयालबाग, मुस्तफा क्वार्टर, आगरा कैंट, बल्केश्वर, दयालबाग, सिकंदरा, नगला पदी, ईदगाह कॉलोनी, अवधपुरी, रेलवे कॉलोनी, आगरा कैंट, आवास विकास कॉलोनी आदि क्षेत्रों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं।

नौ में से सात संजय प्लेस और शाह मार्केट में मिले
स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित वाहनों और इलेक्ट्रानिक्स के शोरूम में काम करने वाले 831 कर्मचारियों में संक्रमण की जांच की। इसमें नौ कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 607 की एंटीजन जांच और 204 की आरटीपीसीआर जांच कराई गई।
भगवान टाकीज क्षेत्र में टीम ने 107 नमूने लिए, एक कर्मचारी संक्रमित मिला। ट्रांस यमुना कॉलोनी व फेज-वन में 180 नमूने लिए गए, यहां कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। संजय प्लेस और शाह मार्केट में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 90 लोगों की जांच कराई इसमें से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्रांस यमुना कॉलोनी में ही एक और टीम ने 171 नमूने लिए, इसमें भी कोई संक्रमित नहीं मिला। एनएच-टू व संजय प्लेस के कुछ हिस्से में टीम ने 114 नमूने लिए, किसी में कोराना की पुष्टि नहीं हुई। एनएच-टू, रुनकता स्थित शोरूम में 87 कर्मचारियों की जांच की, किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। कमला नगर क्षेत्र में 82 नमूने लिए गए, यहां एक कर्मचारी संक्रमित मिला।