फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra Infection In Child And Teenager

Corona In Agra: चिंताजनक हुए हालात, बच्चों और किशोरों में बढ़ा संक्रमण

Thu, 13 Aug 2020 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Aug 2020 11:54 AM IST
सार

चार दिन और 23 दिन का बच्चा भी हुआ था संक्रमित

विज्ञापन
Corona In Agra Infection In Child And Teenager
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बच्चों और किशोरों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इनको वायरस अपनों से ही मिला है। अभी तक 18 साल तक के 113 मरीज पाए गए हैं। इसमें से 58 की उम्र 15 साल से कम है।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के 2209 मरीजों की रिपोर्ट बनाई है। इसमें 18 साल तक के 113 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 58 मरीजों की उम्र 15 साल से भी कम है। 15 से 18 साल के 55 मरीज रहे। 15 साल से कम उम्र के बच्चों की बात करें तो इसमें इनमें बालकों की संख्या 31 और 27 बालिकाएं रहीं। स्टडी में पाया कि यह बच्चे अपने पिता या फिर अन्य परिजनों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।
विज्ञापन


इनकी जांच भी परिजन के संक्रमित मिलने के बाद की गई थी। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि बरसात में हर उम्र के मरीजों में संक्रमण बढ़ने की दर तेज हुई है, इनमें बच्चे भी शामिल हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना वायरस से खुद ही नहीं औरों को भी बचाना है। बाहर से घर में घुसने से पहले अच्छी तरह से सैनिटाइज जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन और 23 दिन का बच्चा भी हुआ था संक्रमित
संक्रमण का अभी तब सबसे कम उम्र का मरीज चार दिन का बच्चा था, यह बाईंपुर का था। इसकी मां का निजी अस्पताल में प्रसव हुआ था, जहां से यह अपनी मां से संक्रमित हो गया था।

ये भी पढ़ें- डॉ. दीप्ति की मौत का मामलाः पुलिस रवैये से आहत पिता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दूसरा सबसे कम उम्र का मरीज 23 दिन का था। अपने दादा के संपर्क में आने के बाद इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसकी मां और पिता की रिपोर्ट निगेटिव थी। दोनों ही शिशु अपनी मां के साथ एसएन कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed