फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: Corona Positive Case Increase On 2nd October Reached 5852 cases

Corona: आगरा में मिले 44 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 5852 पहुंचा

Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Corona In Agra: Corona Positive Case Increase On 2nd October Reached 5852 cases
कोरोना का सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को 44 नए मरीज और मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 5852 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 5043 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 681 संक्रमित उपचाराधीन हैं। अब तक 128 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 1,94,596 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टर व बैंक कर्मी संक्रमित
अक्तूबर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। शुक्रवार को 44 मरीज संक्रमित मिले। 31 वर्ष के जूनियर डॉक्टर और 18 वर्ष के बैंककर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई। 30 वर्ष से कम आयु वाले दस से अधिक युवा संक्रमण की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन


संजय प्लेस और मारुति एस्टेट के 77-77 वर्ष के बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा और अर्जुन नगर के 74-74 वर्ष के बुजुर्गों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आवास विकास कॉलोनी, कंस गेट, गोकुलपुरा, टाइगर नगर, कमला नगर, ताजगंज, ककरैठा, शहीद नगर, सूर्य नगर, कैलाश मंदिर, शाहगंज, छिपीटोला आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजनगरी में संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है। सात दिन पहले तक रोज 106 के औसत से संक्रमित मिल रहे थे। अब 63 मिल रहे हैं। इस बीच ठीक होने की दर भी सुधरी है। यह पहले 80 फीसदी थी, अब 84 हो गई है। पिछले सात दिन में एक भी दिन 100 मरीज नहीं मिले हैं। इससे पहले सात दिन में पांच दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले थे।

प्रशासन का जोर अब मास्क न पहनने वालों पर सख्ती पर है। आठ दिन पहले आए नोडल अधिकारी आलोक कुमार यही मंत्र दे रहे थे, जो मास्क न पहने, उसका चालान काटा जाए। पुलिस इसके लिए अभियान चलाए। पुलिस रोज 600 से 700 चालान काट रही है।


बाजार खुलने से बढ़े थे मरीज, अब संख्या कम होगी
आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि  बाजारों को दो दिन बंद रखा जाना बंद हो गया तो भीड़ अचानक से बड़ी। इससे संक्रमण तेजी से फैला। धीरे-धीरे बाजारों में स्थिति सामान्य हुई वैसे ही संक्रमण कम हो गया। एक कारण यह भी है कि देहात में जागरूकता भी बढ़ी है। अब वहां संक्रमित कम मिल रहे हैं।

संक्रमण की दर और कम होने की उम्मीद :सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि वायरस का व्यवहार भी बदलता रहता है। कई शहरों में अचानक उच्च स्तर पर संक्रमण पहुंचकर फिर नीचे आ चुका है। आगरा में भी यही उम्मीद है कि अब संक्रमण की दर कम होती चली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed