{"_id":"5f5795568ebc3e615d451a08","slug":"corona-in-agra-89-corona-virus-patients-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड नए मरीज, साढ़े तीन हजार के पास पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड नए मरीज, साढ़े तीन हजार के पास पहुंचा आंकड़ा
Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
सार
110 मरीजों की हो चुकी है मौत, 696 मरीजों का चल रहा उपचार
विज्ञापन
रक्त की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पहली बार 24 घंटे में मंगलवार को रिकार्ड 89 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन हजार के पास पहुंच गया। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 110 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,548 पहुंच गया है। इनमें 2,742 मरीज ठीक हो गए हैं। 696 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंगलवार तक 1,37059 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
एसएन में दूसरा सेंटर भी शुरू
संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बना 100 बेड का नवनिर्मित आईसोलेशन सेंटर मंगलवार से मरीजों के लिए खुल गया। डीएम ने बताया एसएन में आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा और बदायूं तक से मरीज आ रहे हैं। 100 से अधिक मरीज दोनों आइसोलेशन सेंटरों में भर्ती हैं।
ये भी पढ़ें- मैनपुरीः कोरोना संक्रमित प्रशासनिक अधिकारी की मौत, पीपीई किट पहनकर बेटे ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
दयालबाग, कमला नगर, राजश्री गार्डन में एक एक परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित
नौरिका गांव, कमला नगर, राजश्री गार्डन, दयालबाग में एक एक परिवार के तीन तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। निजी डॉक्टर और एडीआरडी कॉलोनी में दो महिलाएं संक्रमित हो गई हैं। दयालबाग में शिशु की भी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

आवास विकास कॉलोनी, पीपी नगर, सिकंदरा, ताजगंज, खेरागढ़, यमुनाब्रिज, मोती कटरा, धिमश्री, मलिकपुर, सैंया, टेढ़ी बगिया, बोदला, निबोहरा, बालूगंज, बजरंग नगर, नरायच, माईथान, आवास विकास कॉलोनी, रकाबगंज, सेवला जाट, बजीरपुरा, छीपीटोला, शास्त्रीपुरम, नगला कली, केके नगर, बेलनगंज, बाग मुजफ्फर खां में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
बाह में 2 शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी समेत 7 मिले संक्रमित
मंगलवार को बटेश्वर सीएचसी और मंदिर पर शिविर लगाकर जांच के लिए 201 नमूने लिए गए। वहीं बाह में हुई जांच में दो शिक्षक, एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 7 लोग संक्रमित मिले हैं। जिनमें जरार की दो महिलाएं, बिजौली, जोधपुरा में एक-एक महिला शामिल हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कुल 302 नमूने लिए गए थे। बाह सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया है। वहीं सोमवार को स्वास्थ्यकर्मी के संक्रमित मिलने पर बटेश्वर अस्पताल मंगलवार को बंद रहा।