{"_id":"5fa402aa8ebc3e9bda537e78","slug":"corona-in-agra-148-death-in-agra-due-to-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: कोरोना संक्रमण से आगरा में 148वीं मौत, 68 नए मरीज भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: कोरोना संक्रमण से आगरा में 148वीं मौत, 68 नए मरीज भी मिले
Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
सार
- 6,913 मरीज ठीक हुए
- 7,512 पहुंचा कुल आंकड़ा
- 451 सक्रिय मरीज
- 2.80 लाख से अधिक के हुए सैंपल टेस्ट
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना निवासी 58 वर्षीय अस्थमा रोगी की संक्रमित होने के बाद गुरुवार को मृत्यु हो गई। आगरा में ये 148वीं मौत है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण ने 68 नए मामले भी सामने आए हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 7,512 पहुंच गया है।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया अस्थमा एवं मधुमेह रोगी को सांस लेने में तकलीफ होने पर प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। गुरुवार को रोगी ने दम तोड़ दिया। वहीं 68 नए मरीज और मिले हैं।
अब संक्रमितों की संख्या 7512 हो गई है। इनमें 6913 मरीज ठीक हो गए हैं और 451 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 2.80 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Trending Videos
जालमा के दो, एसएन मेडिकल कॉलेज के एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव
वाहनों के दो वर्कशाप के सात कर्मचारियों में गुरुवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। नुनिहाई स्थित वर्कशॉप के चार और कमला नगर स्थित वर्कशॉप के तीन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के 31 वर्ष के कर्मचारी, जालमा संस्थान के 38 वर्षीय और 25 वर्ष के कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं। बेलनगंज के एक ही परिवार के 64 और 54 वर्ष के मरीजों, प्रसव से पहले जांच कराने पर 22 वर्षीय गर्भवती, कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर की रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती, जगनेर की रहने वाली 22 वर्ष की गर्भवती में कोरोना की पुष्टि हुई है।