फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona deceased dependents got fifty thousand compensation in mainpuri

मैनपुरी: 99 कोरोना मृतकों के आश्रितों को मिला मुआवजा, 83 आवेदनों की हो रही जांच

Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के आश्रितों को यूपी सरकार ने 50-50 हजार अनुग्रह धनराशि देने का एलान किया है। इसके लिए मैनपुरी जिले में 182 कोरोना मृतक आश्रितों ने आवेदन किया है।  

विज्ञापन
corona deceased dependents got fifty thousand compensation in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी जिले में प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले 99 लोगों के आश्रितों को अनुग्रह धनराशि उनके खातों में भेज दी है। अन्य आवेदनों की जांच चल रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उनके खातों में भी धनराशि भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के परिवारों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की गई थी। इसके लिए कोविड रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना था। 
विज्ञापन

अब तक जिले के 182 लोगों ने आवेदन किए थे। इसमें से कोविड प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र की जांच के बाद 99 लोगों के खाते में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के अनुमोदन के बाद 50-50 हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी बचे 83 आवेदनों की जांच की जा रही है। कोविड प्रमाण पत्र की जांच जहां मुख्य चिकित्साधिकारी से कराई जा रही है। वहीं मृतकों के मूल निवासी होने की जांच उप जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। 

ये अभिलेख हैं आवेदन के लिए जरूरी
अनुग्रह धनराशि का आवेदन करने के लिए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, कोविड-19 रिपोर्ट, आधार कार्ड और आश्रितों के आधार कार्ड और बैंक खाते की पासबुक के साथ ही मूल निवासी प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है। आश्रितों की संख्या एक से अधिक होने पर सभी के अभिलेख देने होंगे। 

अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि अब तक 182 आवेदनों में 99 मामलों में आश्रितों के खाते में अनुग्रह धनराशि स्थानांतरित कर दी गई है। बाकी आवेदनों की जांच चल रही है। जल्द ही उनके खातों में भी धनराशि स्थानांतरित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed