फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona curfew kasganj,corona curfew kasganj etah,corona curfew news,144 imposed in kasganj,section 144 imposed in kasganj,corona second wave: section 144 imposed in kasganj

17 तक जिले में लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू, बेवजह घूमे तो भरना होगा जुर्माना : डीएम

Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona curfew kasganj,corona curfew kasganj etah,corona curfew news,144 imposed in kasganj,section 144 imposed in kasganj,corona second wave: section 144 imposed in kasganj
कासगंज/सोरों/सहावर/गंजडुंड़वारा/अमांपुर/पटियाली/सिढ़पुरा। विकराल रूप ले रहे कोरोना महामारी को थामने के लिए कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 17 मई तक कर दी गई है, लेकिन लोग कर्फ्यू के निर्देशों के बावजूद बेवजह घूमने निकल रहे हैं और प्रतिदिन ही फल, सब्जी और जरूरत का सामान खरीदने वालों को जहां-तहां देखा जा सकता है। कारोबारी भी चोरी छिपे ग्राहकों को दुकान के शटर के अंदर करके सामान की बिक्री कर रहे हैं। ऐसी स्थिति संक्रमण को बढ़ावा देने वाली हैं। इसी को देखते हुए रविवार को डीएम सीपी सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई बेवजह बाहर निकलता दिखा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी कोरोना कर्फ्यू की समयावधि बढ़ाने का निर्देश जारी कर दिया। डीएम सीपी सिंह ने अपने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि लोग घरों में रहें। बेवजह घर के बाहर न निकलें। केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए ही बाहर आएं। उन्होंने कहा कि जो लोग कर्फ्यू के नियमों का उल्लघंन करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकानदार भी चिह्नित किए जाएंगे जो अपनी दुकानों से नजर बचाकर सामान की खरीद बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस को कोरोना से बचाव के लिए कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई है। लोग घरों में रहकर कोरोना से अपना बचाव करें। जिलाधिकारी ने सभी तहसील के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय से लेकर कस्बाई इलाकों तक कोरोना कर्फ्यू को लेकर लोग गंभीर नजर नहीं आए। जहां तहां बाजारों में लोगों के झुंड के झुंड निकल रहे थे। शहर के बाजारों में दुकानें बंद थीं, लेकिन हर किसी व्यक्ति को उसकी जरूरत का सामान बड़ी आसानी से मिल रहा था। दुकानदार दुकान के शटर के अंदर ग्राहकों को बुलाकर उन्हें सामान की बिक्री कर रहे थे। फल, सब्जी के ठेले व दुकानें भी कई स्थानों पर खुली नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed