फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona chakeup of publiuck representative will be done before the budget session

बजट सत्र में जाने से पहले होगी जन प्रतिनिधियों की कोरोना जांच

Tue, 09 Feb 2021 10:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
corona chakeup of publiuck representative will be done before the budget session
मैनपुरी। विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पूर्व जनप्रतिनिधियों की कोरोना जांच के लिए शासन ने पत्र भेजा है। पत्र आने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच कराने के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

18 फरवरी से लखनऊ में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसमें जिले के सभी विधायक प्रतिभाग करेंगे। सत्र के संचालन के समय कोरोना संक्रमण न फैले इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी के चलते शासन ने पत्र भेजकर सभी जनप्रतिनिधियों की सत्र में प्रतिभाग करने से पूर्व कोरोना जांच कराने को कहा है। इसमें जिले की चारों विधानसभाओं के विधायकों की कोरोना जांच कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पत्र आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कराने के लिए आदेशित किया गया है। इसमें विधायक सदर राजकुमार यादव, विधायक भोगांव/ कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया और विधायक करहल सोबरन सिंह शामिल हैं। भोगांव क्षेत्र से विधायक और मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री पहले एक बार कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। आदेश जारी होने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ को भी लगेगा कोरोना टीका
स्वास्थ्यकर्मी और राजस्व विभाग के साथ-साथ पंचायत राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना टीका लगाने के लिए आदेश जारी किया गया है। इसमें अब तक मुख्य विकास अधिकारी को शामिल नहीं किया गया था। हाल ही में शासन ने एक पत्र भेजा है, इसमें मुख्य विकास अधिकारी को पंचायती राज विभाग में शामिल बताते हुए कोरोना टीका लगाए जाने के आदेश दिए हैं। पत्र आने के बाद डीपीआरओ ने ऑनलाइन पोर्टल पर सीडीओ का डाटा फीड करा दिया है। जल्द ही उन्हें कोरोना टीका लगाया जाएगा।
बजट सत्र में जाने से पूर्व सभी विधायकों की कोरोना जांच कराने के आदेश मिले हैं। सभी विधायकों के आवास से ही जांच कराने के प्रबंध किए गए हैं।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed