फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,corona cerfue in kasganj

कोरोना कर्फ्यू - कहीं दिखी सख्ती तो कहीं रहा नरमी का आलम

Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
,corona cerfue in kasganj
कासगंज। 83 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन सुबह सायं के समय तो बाजारों में चहल-कदमी नजर आई। जरूरत की चीजें जुटाने के लिए लोग घरों से निकले लेकिन दोपहर के समय सूरज के तेवर तल्ख होते ही लोग घरों से नहीं निकले। बाजार की सड़कों पर सन्नाटे का आलम था। कहीं पुलिस और प्रशासन की सख्ती ज्यादा थी तो कहीं सख्ती नजर नहीं आ रही थी। बैंकें भी कर्फ्यू के दौरान बंद रहीं। केवल मेडिकल की दुकानें हीं खुलीं थीं। सब्जी की दुकानें बंद थीं लेकिन गली मोहल्लों में सब्जी के ठेले नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

कासगंज शहर: यहां सुबह के समय लोग सैर सपाटे पर निकले। दूध व अन्य सामान जुटाने के लिए भी लोग घरों से निकले लेकिन जैसे ही दस बजे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर निकले तो बिल्कुल सन्नाटा पसरने लगा। जिन आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर पड़ी तो उन्हें रोककर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने न घूमने की कड़ी हिदायत दी। सीओ आरके तिवारी लाउड हैलर के माध्यम से लोगों को घर के बाहर न घूमने की हिदायत दे रहे थे। नगर के नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट बाजारों में सुबह शाम चहल-कदमी थी तो दोपहर में सन्नाटा था। मेडिकल की दुकानों पर कुछ दुकानदारों ने सामाजिक दूरी के लिहाज से गोले बनवा रखे थे।
विज्ञापन

सिढ़पुरा : कस्बे में भी सुबह के समय काफी चहलकदमी थी। सब्जी और फल के ठेले लगे थे। तमाम लोग बाइकों पर निकल रहे थे, लेकिन जैसे ही थाने की पुलिस सक्रिय हुई तो उन्होंने सब्जी और फल के ठेले भी हटवा दिए। बाइकों पर घूमने वाले कई लोगों के चालान किए गए। कस्बे के बाजार में दवा की दुकानें ही खुलीं थी। बाकि अन्य दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरों: तीर्थनगरी में रोजमर्रा की तरह श्रद्धालु गंगास्नान, अस्थि विसर्जन आदि के लिए पहुंचे। गंगाघाट पर श्रद्धालु स्नान करते नजर आ रहे थे। गंगाघाटों पर पुलिस की कोई रोकटोक नहीं थी। यहां कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन होता दिखाई दे रहा था। तीर्थनगरी के बाजार बंद रहे। ठेलों पर ही सब्जी फल बिक रहे थे। सुबह और सायं के समय लोग बाजारों में निकल रहे थे।
गंजडुडंवारा/पटियाली : गंजडुंडवारा, पटियाली के बाजारों में भी अन्य स्थानों जैसे ही हालात थे। यहां भी लोग सुबह के समय सड़कों पर निकले, लेकिन दोपहर में सभी जगह सन्नाटे का आलम था। कर्फ्यू के दौरान गंजडुंडवारा के राजाराम चौराहे पर कई ऐसे लोगों के चालान काटे गए जो बिना मास्क के घूम रहे थे। मतगणना के पास जारी होने के कारण गंजडुंडवारा और पटियाली के मार्गों पर ग्रामीण लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। यही आलम सहावर, मोहनपुर, अमांपुर कस्बाई इलाकों में भी बना हुआ था।

वर्जन-
- कोरोना कर्फ्यू का लोग पालन करें। यह कर्फ्यू लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए लागू किया गया है। लोग अपनी सेहत के लिए सजग रहें। संक्रमण से बचें और कर्फ्यू की गाइडलाइन का पालन करें। जो लोग गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - एके श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed