फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona aweanesh

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे समाज सेवी

Fri, 03 Apr 2020 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
corona aweanesh
03एमएनपी-15-कुसमरा क्षेत्र के गांव डेरा डूंगर में सामान का वितरण करते एसडीएम रामसकल मौर्य व एआरटीओ ? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को यादव महासभा ने लोहपीटा समाज को आटा व अन्य खाद्यान्न वितरित किया।
विज्ञापन

जिला यादव महासभा के जिलाध्यक्ष उपदेश यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार की सुबह लोहपीटा समाज के पास पहुंचे और यहां पुलिस की देख रेख में जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया। वहीं राम गुप्ता ने भी अपनी टीम के साथ शहर के जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। प्रमोद दुबे बाबा ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन ने मास्क और सैनिटाइजर बांटा
मैनपुरी। जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान के निर्देशन में शहर में पुलिस प्रशासन और जनता की सेवा में लगे लोगों को 200 सैनिटाइजर और 300 मास्क वितरित किए। जिला सचिव विनय गांधी, सौरभ चौहान, राजेश कुमार गुप्ता, विकास कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को दिया जा रहा खाद्यान्न
घिरोर/कुरावली। नगर की चेयरमैन रेखा देवी के निर्देशन में उनके पति दिनेश जाटव व डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान नगरवासियों की परेशानियों को देखते हुए जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री बांटी। चेयरमैन की देखरेख में कस्बा व क्षेत्र के 500 घरों में प्रतिदिन खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। सीओ कार्यालय पर शुक्रवार को सीओ डीपी गौड़, आलोक गुप्ता ने नगर के आधा सैकड़ा से अधिक जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया।

एसडीएम और एआरटीओ ने बांटी राहत सामग्री
कुसमरा। एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य ने एआरटीओ राजेश कर्दम के साथ क्षेत्र के गांव डेरा डूंगर में पहुंचकर सपेरा समाज के लोगों को खाद्यान्न वितरित किया। तहसीलदार मनोज कुमार राय, नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, रमा तिवारी, ओमहरि बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed