फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona adivisory

मोबाइल पर पहुंचेगा कोरोना वैक्सीन लगवाने का संदेश

Wed, 16 Dec 2020 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona adivisory
कासगंज। जिले में कोरोना वैक्सीन कब तक पहुंच पाएगी इसकी स्थिति भले ही अभी स्पष्ट न हो, लेकिन स्वास्थ्य महकमे ने वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। वैक्सीन का रखरखाव और जिन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी उनका डाटा तैयार किया जा रहा है। पूरा ब्यौरा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। टीकाकरण कब होगा, कहां होगा और किस दिन किया जाएगा इसकी जानकारी मोबाइल के मेसेज पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जल्द ही जिले में वैक्सीन आने की संभावना है। हालांकि अभी कोई समय निश्चित नहीं हुआ है। जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है उनकी डाटा फीडिंग कराई जा रही है। पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। वैक्सीन निजी एवं सरकारी अस्पताल के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी की डिटेल स्वास्थ्य महकमा कोविड पोर्टल पर तैयार कर रहा है। विभागीय अफसरों के मुताबिक मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा। इसके लिए पोर्टल पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिनकोड नंबर, आधार नंबर फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 5583 हेल्थ वर्कर का अब तक स्वास्थ्य महकमे ने तैयार किया ब्यौरा।
- 13 कोल्ड चैन प्वाइंटर, 13 कोल्ड चैन हैंडलर विभाग के पास हैं उपलब्ध।
- 34 आईएलआर और 43 डीप फ्रीजर हैं उपलब्ध।
- 10 डोज की होगी कोरोना वैक्सीन की बॉयल।
वर्जन-
- कोरोना वैक्सीन पहले चरण में हैल्थ वर्करों को लगाई जाएगी। डाटा तैयार किया जा रहा है। हैल्थ वर्कर को वैक्सीन लगवाने का संदेश मोबाइल पर पहुंचेगा। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed