फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cornerstone

रजत शिला ठाकुर श्रीबांके बिहारी से अभिमंत्रित हो जाएगी अयोध्या

Fri, 31 Jul 2020 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Cornerstone
मथुरा। बिहारीजी मंदिर के सेवायत शिला का पूजन करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला में शामिल होने के लिए यमुनाजल अभिषिक्त रजत शिला ठाकुर बांके बिहारी से अभिमंत्रित होकर अब अयोध्या के लिए रवाना होने जा रही है। शुक्रवार को श्रीबांकेबिहारी और सुदामा कुटी में शिला पूजन किया गया। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत-महंतों के सानिध्य में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। इसमें धार्मिक नगरी वृंदावन के संतों द्वारा अभिमंत्रित रजत शिला भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

ब्रज के प्रमुख संतों द्वारा पूजित शिला का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केशीघाट पर यमुनाजल से अभिषेक किया गया। तदोपरांत आराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के समक्ष अंगसेवी सेवायत गोस्वामीजन द्वारा विधिवत शिला का पूजन कर ठाकुरजी के श्रीचरणों में अर्पित किया गया। पूजनोपरांत ठाकुरजी की आरती की मिट्टी व अंगप्रसादी के साथ धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों को सौंपी गई। इस मौके पर मंदिर में सेवायत बालकिशन गोस्वामी, गोपी गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, रजत गोस्वामी, कोशलकिशोर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व शिला का श्री सुदामा कुटी आश्रम में महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज द्वारा पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि 1989 में सबसे पहले अयोध्या जाने वाली शिला का पूजन सुदामा कुटी आश्रम में सर्वप्रथम हुआ था। महंत आदित्यानंद महाराज ने कहा हम सब लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। महंत अमर दास महाराज सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed