{"_id":"611c14858ebc3e42a342f53c","slug":"copying-case-vice-chancellor-in-charge-agra-city-news-agr5040920179","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमती लीला देवी कॉलेज में प्रभारी कुलपति को अव्यवस्थाएं मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमती लीला देवी कॉलेज में प्रभारी कुलपति को अव्यवस्थाएं मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. आलोक कुमार राय ने मंगलवार को श्रीमती लीला देवी कॉलेज, बल्देव, मथुरा का निरीक्षण किया। केंद्र में तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। सीसीटीवी कैमरे सही दिशा में नहीं लगे थे। पूरा कक्ष उसमें नजर नहीं आ रहा था। शौचालय की स्थिति बेहद खराब थी।
बीएससी जूलॉजी की परीक्षा में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति बोलकर प्रश्नपत्र हल करा रहा था। वीडियो श्रीमती लीला देवी कॉलेज, बल्देव, मथुरा का ही बताया जा रहा है। प्रभारी कुलपति ने बताया कि कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाने के मानकों पर भी खरा नहीं है। यहां पहुंचने का रास्ता बेहद खराब है। शौचालय गंदा पड़ा हुआ था। परीक्षा केंद्र से पूर्व की परीक्षाओं की रिकार्डिंग भी प्रभारी कुलपति की टीम अपने साथ लाई है, इसे यूएफएम कमेटी के समक्ष रखा जाना है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव वर्ष 2017 से नहीं हुआ है।
प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि बीएससी जूलॉजी की परीक्षा में वायरल हुए वीडियो की जांच के लिए समिति बनाने के निर्देश परीक्षा नियंत्रक को दिए गए हैं। समिति में एक आईटी विशेषज्ञ को भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे के साथ वाइस रिकॉर्डर नहीं लगा हुआ है। यदि कोई बोलकर नकल कराता भी है, तो उसकी आवाज सुनाई नहीं देगी। दूसरे सीसीटीवी कैमरे इस तरह से कक्षाओं में लगे हैं कि ब्लैक बोर्ड और उसके सामने का हिस्सा नहीं नजर आता, कैमरे में महज परीक्षार्थी ही दिखते हैं।