{"_id":"65def55b4c39a4f1290f6af7","slug":"copycats-not-being-caught-even-after-activation-of-mobile-team-monitoring-and-cctv-in-up-board-exam-in-agra-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: सचल दलों के जाल में नहीं फंस रहे नकलची, कंट्रोल रूम पर सदस्य नहीं दे रहे रिपोर्ट; कैमरे भी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: सचल दलों के जाल में नहीं फंस रहे नकलची, कंट्रोल रूम पर सदस्य नहीं दे रहे रिपोर्ट; कैमरे भी फेल
Wed, 28 Feb 2024 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Feb 2024 04:00 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकलची सचल दलों के जाल में नहीं फंस रहे हैं। सचल दल के सदस्य कंट्रोल रूम पर रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी फेल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मंडल और जिला पर्यवेक्षक के सचल दल ने एत्मादपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद भी कोई नकलची पकड़ में नहीं आ रहा।
विज्ञापन
171 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8.15 से 11.45 तक हाईस्कूल के गणित और इंटर के कई विषयों की परीक्षा हुई। मंडल पर्यवेक्षक संजय यादव ने जिला पर्यवेक्षक डॉ.मुकेश अग्रवाल के साथ एत्मादपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी का सचल दल भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
किसी भी सचल दल की तरफ से जिला कंट्रोल रूम पर कोई सूचना नोट नहीं कराई गई। नियम से हर केंद्र के निरीक्षण की रिपोर्ट जमा होनी चाहिए। डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि गणित विषय की परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। कैमरे बंद होने पर मेरठ कार्यालय से नोटिस जारी किए जा रहे है।
विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेट के बिना हो रही परीक्षा
दो बड़े पेपर होने के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के बिना परीक्षा कराई जा रही है। जिला पर्यवेक्षक डॉ.मुकेश अग्रवाल ने इस पर चिंता व्यक्त की है।
सचल दल के सामने भाग गया परीक्षार्थी
बेसिक शिक्षा अधिकारी का सचल दल एक परीक्षा केंद्र पर सुबह पाली में पहुंचा। यहां एक परीक्षार्थी पर शक होने पर रिकार्ड की जांच की। इस बीच परीक्षार्थी केंद्र से भाग निकला। बीएसए ने परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए।