फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Copies will be checked under the supervision of Principal Examiners

Agra News: प्रधान परीक्षकों की देखरेख में जांची जाएंगी कॉपियां

Thu, 16 Mar 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Copies will be checked under the supervision of Principal Examiners
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य कल से शुरू होने जा रहा है। जिले में मूल्यांकन कार्य 171 प्रधान परीक्षकों की देख रेख में किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए बनाए गए चार केंद्रों पर 1575 परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का कार्य शुरू होना है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए दो-दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी और जैन इंटर कॉलेज करहल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 46 प्रधान परीक्षक और 435 सहायक परीक्षकों की तैनाती की गई है। जबकि जैन इंटर कॉलेज करहल पर 54 प्रधान परीक्षक और 527 सहायक परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जाना है। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 38 प्रधान परीक्षक और 308 सहायक परीक्षकों की तैनाती की गई है। नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल के लिए 33 प्रधान परीक्षक और 305 सहायक परीक्षकों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए तैनात किए गए परीक्षकों को हर हाल में 17 मार्च को ही कार्यमुक्त कर दें जिससे कि वे समय से संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर मूल्यांकन में सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटरमीडिएट की 85286 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं
यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच रही हैं। इंटरमीडिएट के लिए बनाए गए मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 35000 तथा नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर 50286 उत्तर पुस्तिकाएं बृहस्पतिवार तक पहुंच चुकी थीं। वहीं हाईस्कूल के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी के लिए 78343 और जैन इंटर कॉलेज करहल के लिए 50000 उत्तर पुस्तिकाएं जनपद पर पहुंच चुकी हैं।



यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कल से जिले के चारो केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा। सभी प्रधानाचार्य परीक्षकों को आवंटित मूल्यांकन केंद्र पर भेजना सुनिश्चित करें। - मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed