फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Copies can be seen under RTI 9 and 10

आरटीआई के तहत नौ और 10 को देख सकते हैं कापियां

Thu, 09 Dec 2021 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Copies can be seen under RTI 9 and 10
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल के छात्र 09 और 10 दिसंबर को सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत अपनी कॉपी देख सकेंगे। छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने पोर्टल दो दिन के लिए खुलवा दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल के छात्रों ने आरटीआई के तहत कॉपी देखने के लिए पोर्टल खुलवाने की मांग की थी। प्रार्थनापत्र में कहा कि इनका परिणाम दो नवंबर को घोषित हुआ था, इसमें तमाम छात्र अनुत्तीर्ण हो गए थे। आरटीआई के तहत कॉपी देखने के लिए पोर्टल महज चार दिन खुला, जबकि 45 दिन का समय निर्धारित है। पोर्टल न खुलने से वह कॉपी देखने के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब छात्रों के पास कॉपी देखने के लिए दो दिन का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed