फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cop Arrested from Kanpur for Sextortion Ring Using Honey-trap and Hidden Camera Blackmail

UP: यूपी पुलिस का सिपाही रियाज गिरफ्तार...सेक्सटॉर्शन गैंग में ये था उसका काम, युवती के साथ मिली मोबाइल चैट

Sat, 06 Dec 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 08:45 AM IST
सार

सेक्सटॉर्शन गैंग में शामिल सिपाही रियाज को आगरा पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सेक्सटॉर्शन गैंग की आरोपी युवती के साथ मोबाइल पर उसकी चैट मिली थी, जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
Cop Arrested from Kanpur for Sextortion Ring Using Honey-trap and Hidden Camera Blackmail
सिपाही रियाज गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिस्ड काॅल से दोस्ती के बाद होटल में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग के सदस्य सिपाही रियाज को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। गैंग में शामिल युवती और एक युवक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। फरार पूर्व जिला पंचायत सदस्य और अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन



 

कमला नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कानपुर से सिपाही रियाज को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि युवती के मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट में रियाज द्वारा एक व्यक्ति के बारे में जानकारी दी गई थी। उसे मोटी आसामी बताकर जाल में फंसाने के लिए कहा था। पूछताछ में रियाज के गैंग का सदस्य होने और पुलिस का रौब दिखाकर आरोपियों को संरक्षण देने की पुष्टि हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने मैनपुरी निवासी युवती और बाह के युवक गणेश को गिरफ्तार किया था। उन पर एक युवक से दोस्ती के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये मांगने का आरोप है। उनके मोबाइल में स्पाई कैमरा एप और तीन लाेगों के अश्लील वीडियो मिले थे। मोबाइल की चैट और पीड़ित से पूछताछ में कानपुर में तैनात सिपाही रियाज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवेश भारद्वाज और बाह के प्रवेंद्र का नाम सामने आया था।

 
विज्ञापन

कार में कार्बाइन लेकर घूमता था रियाज
आगरा में तैनाती के दौरान रियाज कार में कार्बाइन रख कर घूमने के लिए चर्चा में था। उसकी पोस्टिंग कहीं भी हो, हमेशा सादा कपड़ोंं में रहता था। कई बार वसूली में उसका नाम आया, लेकिन विभागीय कार्रवाई से बच जाता था। शहर के अधिकांश कारोबारियों, अधिवक्ता, राजनेताओं और अपराधियों से उसकी पहचान थी। पत्नी से विवाद के बाद भी वह सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed