फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coow, goshala

छह करोड़ से होगा मंडी समिति का आधुनिकीकरण

Mon, 22 Jul 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
coow, goshala
एटा। कृषि उत्पादन मंडी समिति विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यहां पर निर्माण कार्य के साथ-साथ दुकानों की रंगाई पुताई और प्रकाश व्यवस्थाएं भी कराई जाएगीं।
विज्ञापन

मंडी समिति में किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों के लिए सबसे बड़ी समस्या आधुनिक शौचालय की है। इसको दूर करने के लिए शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इतना ही नहीं मंडी में व्यापारियों की ओर से नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बारिश में मंडी में जलभराव जैसे हालात पैदा हो जाते थे और पानी की निकासी नहीं होने के चलते दुकानों में घुस जाता था। नाली निर्माण कराकर बारिश के पानी से जल भराव की होने वाली समस्या को दूर किया जाएगा। दुकानों की लंबे समय से रंगाई पुताई नहीं हुई और कुछ व्यापारियों की दुकानें क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। इनको दुरुस्त कराकर रंगाई पुताई कराई जाएगी। मंडी में प्रकाश व्यवस्था को और चाक चौबंद किया जाएगा। जाइमर लाइटों को लगाकर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके अलावा शेष धनराशि से अन्य कई प्रस्तावित निर्माण कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति को आधुनिकीकरण बनाने के लिए छह करोड़ के करीब प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। इनको मंजूरी मिल गई है, मंडी परिषद निर्माण इकाई की ओर से टेंडर प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। निर्माण कार्य कराने के लिए निर्माण कार्य की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत सिंह तेवतिया, सचिव, मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed