फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cooperation sought from religious leaders for vaccination and polio campaign

Agra News: धर्म गुरुओं से टीकाकरण व पोलियो अभियान मांगा सहयोग

Thu, 28 Nov 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cooperation sought from religious leaders for vaccination and polio campaign
सहावर। कस्बा सहावर विकास खंड में प्रशासन ने बैठक कर धर्मगुरु, प्रधान व राशन डीलरों से टीकाकरण व पोलियो अभियान में सहयोग मांगा गया। ताकि टीकाकरण से कोई भी न छूटे।
विज्ञापन

बैठक में उप जिलाधिकारी अंजलि गंगवार ने बताया कि 8 दिसंबर से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान में प्रत्येक प्रधान व राशन डीलर पोलियो बूथ पर उपस्थित रहेंगे। वह बूथ पर शत प्रतिशत इम्यूनाइजेशन करेंगे। जो भी ग्राम पंचायत बूथ पर शत प्रतिशत बच्चों को दवा बुलाएंगे। उनको प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। विरोध करने वाले परिवारों को प्रधान व राशन डीलर के सहयोग से टीकाकरण कराया जाए। गर्भवती महिलाओं की पेट जांच हेतु एक बेंच का भी निर्माण कर प्रत्येक पंचायत भवन पर रखा जाएगा। ताकि सभी महिलाओं की जांच पूर्ण रूप से की जा सके। बैठक में उपस्थित सभी धर्म गुरुओं से पोलियो टीकाकरण में सहयोग मांगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनेक सिंह, शाहरुख चौधरी, डॉ. विनोद कुमार, धर्मगुरु हाफिज मोहम्मद, रिजवान कादरी, राजीव मिश्रा, अवनीश कुमार, रविकांत शास्त्री, हाजी मुईनुद्दीन सैफी, सनाउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed