फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University on March 29 in Agra

आगरा: आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 मार्च को, 1.22 लाख विद्यार्थियों को दी जाएंगी उपाधियां

Sat, 05 Mar 2022 08:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 08:49 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 87वां दीक्षांत समारोह  29 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसमें करीब 1.22 लाख छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 

विज्ञापन
Convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University on March 29 in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह की तारीख घोषित कर दी गई है। 29 मार्च को समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मुताबिक राजभवन से दीक्षांत समारोह की तारीख को मंजूरी दे दी गई है। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की 1.22 लाख छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित की जाएंगी। 

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की तैयारियां करने के संबंध में स्टाफ को निर्देश दे दिए गए हैं। इस सत्र के सभी परिणाम जारी हो चुके हैं। अगले हफ्ते जिन पाठ्यक्रमों में टॉपर्स को पदक दिए जाने हैं, उनकी सूची तैयार करा ली जाएगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसको अपलोड करके आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण के करके अंतिम सूची जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में 1.22 लाख छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed