फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conversion Racket Busted in Agra: 11 Arrested from Shahganj in Illegal Religious Gathering

UP: गरीबी और शारीरिक कष्ट दूर करने का दावा...धर्मसभा की आड़ में धर्मांतरण, काला खेल बेनकाब; 11 लोग गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 09:46 AM IST
सार

शाहगंज में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोग पकड़े हैं। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। हर रविवार को धर्मासभा के नाम पर हिंदू परिवारों को बुलाया जाता था। 

विज्ञापन
Conversion Racket Busted in Agra: 11 Arrested from Shahganj in Illegal Religious Gathering
धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज इलाके में एक घर में धर्मांतरण कराने की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में पांच महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि एक घर में धर्मसभा का आयोजन कर हिंदुओं को बुलाया जाता था। वहां देवी-देवताओं की पूजा से दूर रहने के लिए कहा जाता। इसके बाद गरीबी और शारीरिक कष्ट दूर होने का दावा किया जाता था। पुलिस ने करीब एक महीने चली गोपनीय जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


भाजपा नेता सुनील कर्मचंदानी और घनश्याम हेमलानी ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से इलाके में धर्मांतरण की गतिविधियों की शिकायत की थी। मामला पुलिस आयुक्त दीपक कुमार तक पहुंचा तो शाहगंज पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक महीने तक जांच की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भेजा गया। पता चला कि शाहगंज के एक मोहल्ले में स्थित घर में प्रत्येक रविवार को धर्मसभा का आयोजन किया जाता था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इसमें बाहर से कुछ लोग आया करते थे।आसपास के हिंदुओं को बुलाया जाता था। इसमें समस्याएं पूछने के बाद दूर करने का दावा किया जाता था। इसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए कहा जाता था। जो लोग तैयार होते थे, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन मिलता था। महिला पुलिसकर्मियों की भी बीमारी दूर करने की बात कही गई थी। दो दिन पहले पुलिस ने घर में दबिश देकर पांच महिलाओं सहित 11 लोगों को पकड़ लिया। इसमें एक मुख्य व्यक्ति भी शामिल है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

देशभर में चर्चित रहा था धर्मांतरण का मामला
यह कोई पहला मामला नहीं है जब धर्म परिवर्तन की शिकायत की गई है। इससे पहले सदर की दो बहनों के धर्मांतरण का मामला सामने आया था। दोनों बहनों को कोलकाता ले जाया गया था। पुलिस ने दोनों को बरामद किया था। 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना था। डीजीपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया था। वहीं आगरा के एक मिशनरी अस्पताल से जुड़ी दो नन छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई थीं। वह युवतियों को आगरा लेकर आ रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed