फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   conversion matter : Looking in the township Gupation

बस्ती में घुपैठियों की खोज

Mon, 15 Dec 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 15 Dec 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
conversion matter : Looking in the township Gupation
35 वर्षीय मिट्ठू पिछले कई साल से वेद नगर, कबाड़ बस्ती में रह रहा है। उसके पास न तो पहचान पत्र है और न ही उसे अपने मूल निवास का पता है। पूछने पर वह सिर्फ इतना ही बताता है कि उसके पिता बांग्लादेश से कोलकाता आए थे। वह बहुत छोटा था, इसलिए बहुत ज्यादा याद नहीं। मिट्ठू के इस खुलासे से खुफिया विभाग सकते में है। इसके बाद कबाड़ बस्ती में अब सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बिना पूछताछ के किसी को बस्ती में घूमने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि धर्मांतरण प्रकरण में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा ने ‘घर वापसी’ की आड़ में साजिशन बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश का मामला उछाल दिया। इस सवाल के बाद कबाड़ बस्ती में रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें से मिट्ठू ने सच्चाई उगल दी। हालांकि उसका बचाव करते हुए ठेकेदार इस्माइल ने कहा है कि बस्ती के अधिकांश लोग हिंदी समझ नहीं पाते, इसलिए हो सकता है कि उनके सुनने या बोलने में कोई भ्रम हुआ हो। इसके बाद शहर में दूसरे स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोग भी निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने रविवार को बस्ती के लोगों से मिलने पहुंचे लोगों को गेट पर ही रोक दिया। अधिकांश को तो लौटा ही दिया। कुछ लोगों को पूछताछ के बाद ही बस्ती में आने अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed