{"_id":"6937954d81d29163490d91ed","slug":"conversion-accused-threatens-victim-after-release-from-jail-fir-registered-in-agra-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धर्मांतरण और दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, जेल से छूटते ही आऱोपी ने लुटाए नोट; दर्ज हुई एक और FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धर्मांतरण और दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, जेल से छूटते ही आऱोपी ने लुटाए नोट; दर्ज हुई एक और FIR
Tue, 09 Dec 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:49 AM IST
सार
धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले के आरोपी जलालुद्दीन ने जेल से छूटने पर नोट लुटाए। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महिला का धर्मांतरण कर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी सदर भट्टी निवासी जलालुद्दीन कुरैशी ने जेल से रिहा होने के बाद बच्चों के साथ मिलकर तारीख पर आई पीड़िता और उसके पति का रास्ता रोक कर राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर न्यू आगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
शाहगंज निवासी पीड़िता ने आरोपी जलालुद्दीन पर शाहगंज थाने में धर्मांतरण और दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। पीड़िता ने डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 2 दिसंबर को जब वह अपने पति के साथ तारीख करने दीवानी आई थी। उस दौरान जलालुद्दीन,उसके बेटे मुुजीब शेख उर्फ शेखू,दानिश उर्फ उमेर,दाउद और बिलाल व उनके साथी इरफान ने रास्ते में रोक कर धमकाया।
डीसीपी सिटी के आदेश पर न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 2 दिसंबर को रात में आरोपी जलालुद्दीन का पड़ोसी को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। नाई की मंडी में पीड़ित नवीन प्रजापति ने प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है। वहीं आरोपी जलालुद्दीन के तीन पुत्रों की भी अब मुश्किलें बढ़ रही हैं। मंटोला थाना पुलिस उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने जा रही है।