फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convent school's strange order: Buy both private and NCERT books parents are upset

कॉन्वेंट स्कूल का अजीब फरमान: प्राइवेट और एनसीईआरटी दोनों की खरीदें किताबें, अभिभावक हुए परेशान

Wed, 02 Apr 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:54 AM IST
सार

स्कूल संचालक अभिभावकों से पैसे कमाने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। आगरा में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां कॉन्वेंट स्कूल ने फरमान जारी किया है कि  प्राइवेट और एनसीईआरटी दोनों की किताबें खरीदनीं होंगी।  

 

विज्ञापन
Convent school's strange order: Buy both private and NCERT books parents are upset
कॉन्वेंट स्कूल का अजीब फरमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अभिभावकों से पैसे कमाने के लिए स्कूल संचालक कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और कॉपी-किताब के नाम पर जमकर लूट मचा रखी है। आगरा के दयालबाग में स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल ने तो हद ही कर दी। प्राइवेट प्रकाशक की किताब के साथ एनसीईआरटी की किताबें भी खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य कर दिया है।
विज्ञापन


अभिभावक जितेंद्र ने बताया कि उनका बेटा दसवीं कक्षा में है। स्कूल से किताब-कॉपियों की जो लिस्ट मिली है, उसमें एनसीईआरटी की चुनिंदा विषयों की सात किताबें शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 1,100 रुपये है। वहीं इस लिस्ट में प्राइवेट प्रकाशक की 13 किताबें शामिल हैं जिनकी कीमत करीब 6,500 रुपए है। उनका कहना है कि जब उपरोक्त विषय की एनसीईआरटी की किताबें लिस्ट में शामिल हैं, तो प्राइवेट प्रकाशक की किताबों को खरीदने के लिए क्यों बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


पापा संस्था ने सीडीओ को दिया ज्ञापन
प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस केे राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन ने मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर कहा कि जो किताबें बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त नहीं हैं, उन्हें स्कूलों मेंं क्यों प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने करीब 12 प्राइवेट स्कूलों की पुस्तकों की सूची उन्हें सौंपी। इस दौरान राजीव गुप्ता, सुमित सक्सेना, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed