आगरा: 20 मई से शुरू हो सकती हैं कान्वेंट की ऑनलाइन क्लासेज, बेसिक स्कूलों में बंद रहेगी पढ़ाई
कोरोना कर्फ्यू के सभी प्रतिबंध एवं छूट अब 24 मई तक लागू रहेंगी। सिर्फ कॉन्वेंट स्कूलों में 20 मई से ऑनलाइन क्लास शुरू होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा 1 से 8वीं तक छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लासेज 20 मई से फिर शुरू हो सकती हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी विद्यालयों में फिलहाल 24 मई तक कक्षाएं बंद रहेंगी। 30 अप्रैल से जारी कोरोना कर्फ्यू को शासन ने 24 मई तक बढ़ा दिया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कॉन्वेंट स्कूलों में 20 मई से ऑनलाइन क्लास शुरू होंगी। कॉन्वेंट स्कूलों में बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। स्कूलों को खोलने का निर्णय शासन करेगा। बीएसए को निर्देशित किया है कि सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय पूर्व की तरह बंद रहेंगे। यहां ऑनलाइन क्लास भी नहीं चलेंगी। शिक्षकों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा।
मॉल, कपड़े-इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर प्रतिबंध जारी
रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की दुकानें 24 मई तक सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी। जिनमें दूध, फल, सब्जी, बेकरी, मिठाई, किराना और खाद्य सामग्री की दुकानें शामिल हैं। डेयरियां सुबह-शाम खुलेंगीं। शराब दुकानें भी एक बजे तक खुलेंगी।
थोक किराना बाजार में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खोली जाएंगी। इनके अलावा कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य बाजार, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल व सभी तरह की व्यापारिक, धार्मिक एवं सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। फल एवं सब्जी मंडी भी दोपहर एक बजे तक खुलेगी।
ऑटो-रिक्शा, टैक्सी पर नहीं रोक
24 मई तक कोरोना कर्फ्यू के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा व निजी वाहनों से आवागमन पर कोई रोक नहीं हैं। जांच, टीकाकरण, मरीजों के परामर्श एवं उपचार के लिए छूट है। सभी मेडिकल एवं सर्जिकल स्टोर, अस्पताल, डे-केयर क्लीनिक खुले रहेंगे।