{"_id":"643d7a1a6f7527acd9010ff7","slug":"controversy-over-the-mother-of-agra-based-tv-actor-sparsh-srivastava-has-once-again-reached-the-police-statio-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची इस टीवी एक्टर की मां, बोलीं- किचिन में चाय बनाते समय की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची इस टीवी एक्टर की मां, बोलीं- किचिन में चाय बनाते समय की अभद्रता
Mon, 17 Apr 2023 10:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:29 PM IST
सार
आगरा के रहने वाले टीवी अभिनेता और डांसर स्पर्श श्रीवास्तव की मां का विवाद एक बार फिर थाने पहुंचा है। उन्होंने अपने पति और बड़े बेटे पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में रह रहे टीवी एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव की मां का विवाद एक बार फिर थाने पहुंचा है। उन्होंने पति, बड़े बेटे और बहू पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटर अरुण से जुड़े पांच सवाल कर रहे जांच एजेंसियों को परेशान? जवाब मिले तो सुलझेगी गुत्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव का घर जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में हैं। उनकी मां ने अपनी शिकायत में कहा कि पति से विवाद चल रहा है। दीवानी में मुकदमे विचाराधीन हैं। वह मजबूरी में छोटे बेटे के साथ मुंबई में रहती हैं। वह अभिनेता है। वह मुकदमों की पैरवी के लिए आगरा आती रहती हैं। इस दौरान अपने घर में रुकती हैं। 15 अप्रैल को भी आई थीं। आरोप लगाया कि वह किचिन में चाय बना रही थीं। तभी पति, बड़ा बेटा और बहू आ गए। उन्होंने अभद्रता की। घरेलू सामान के बारे में पूछने पर गालीगलौज की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटर अरुण से जुड़े पांच सवाल कर रहे जांच एजेंसियों को परेशान? जवाब मिले तो सुलझेगी गुत्थी
विज्ञापन