फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over the burial of a female saint

Agra News: महिला संत को समाधि दिलाने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 24 Feb 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the burial of a female saint
मैनपुरी।
विज्ञापन

रघुराजपुरी स्थित एक आश्रम में वृद्ध महिला संत के निधन के बाद समाधि दिलाने का मोहल्ले के कुछ लोगों ने विरोध किया। विवाद की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे, उनके सामने भी समर्थक व मोहल्ले के लोगों के बीच नोंकझोंक हुई। बातचीत के बाद समर्थक पार्थिव शरीर को आश्रम से लेकर चले गए। निस्तारण होने के बाद अधिकारी भी वापस लौट गए।
कोतवाली क्षेत्र के रघुराजपुरी विद्यानंद सरस्वती आश्रम में काफी समय से रहने वालीं वृद्धा संत लक्ष्मी बाई का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। समर्थकों को जब इस बात की जानकारी हुई तो पार्थिव शरीर को आश्रम में एक स्थान पर रख दिया गया। पता लगने के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोग आश्रम पहुंचने लगे। इस बीच आश्रम में ही समाधि दिलाने को लेकर खोदाई की जाने लगी। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया। कुछ ही देर में वहां दोनों पक्ष के कई लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

विवाद की स्थिति बनता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम नवोदिता शर्मा, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंच गए। वहां दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता की। एक पक्ष का कहना था कि महिला संत ने वर्षों तक आश्रम में सेवा की तो उनकी समाधी भी वहीं बननी चाहिए। वहीं विपक्षी लोगों का कहना था कि आश्रम में समाधी नहीं बनने दी जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों के सामने भी दोनों पक्ष के बीच नोंकझोंक हुई। करीब दो घंटा तक बातचीत का दौर चलता रहा। इस बीच समाधी बनाने का समर्थन कर रहे लोग आश्रम से पार्थिव शरीर को लेकर फर्रुखाबाद गंगा घाट ले गए। विवाद का निस्तारण होने के बाद अधिकारी भी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जूना अखाड़ा की महिला संत पहुंची आश्रम
आश्रम पहुंची जूना अखाड़ा की महिला संत नैनागिरी का कहना था कि लक्ष्मी बाई महंत विद्यानंद जी की शिष्या थीं। करीब 40 वर्ष से वह मंदिर में बनी कोठरी में रह रहीं थीं। लक्ष्मी बाई की समाधि के लिए आश्रम में कुछ जगह देने का विरोध कर रहे लोग गलत कर रहे हैं। दोनों ही पक्ष की ओर से प्रशासन पर अंतिम निर्णय सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed