फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over Prof. Ram Gopal Yadav's comment on Vyomika Singh demand for FIR in Mainpuri

UP: सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह पर प्रो. रामगोपाल यादव की टिप्पणी से विवाद, मैनपुरी में FIR की हुई मांग

Sat, 17 May 2025 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 01:12 PM IST
सार

सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह पर सपा के सांसद  प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा की गई टिप्पणी के बाद विवाद फैल गया है। मैनपुरी में जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Controversy over Prof. Ram Gopal Yadav's comment on Vyomika Singh demand for FIR in Mainpuri
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद रामगोपाल यादव द्वारा सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह को लेकर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के बाद राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य ने अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें सांसद के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो़ रामगोपाल यादव द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा नेता और जिपं सदस्य शुभम जाटव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 

भाजपा नेता का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली देश की जांबाज बेटी व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सपा सांसद ने देश की हर बेटी का अपमान किया है। इस मौके पर अहिवरन सिंह जाटव, सोमवीर, अंकित, मनीष आदि मौजूद रहे।
 

सपा सांसद रामगोपाल यादव के खिलाफ प्रदर्शन
भोगांव में सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल द्वारा कर्नल व्योमका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के बाद भाजपाइयों में आक्रोश देखा जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के बस स्टैंड के सामने सपा सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
 
विज्ञापन

बेटी का किया अपमान
भाजपा नेता गौतम कठेरिया ने कहा कि सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक सभा में देश की बेटी कर्नल व्योमिका सिंह का अपमान किया है। यह एक बहादुर सैन्य अधिकारी, एक महिला और एक दलित का अपमान है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 

ये रहे मौजूद 
इस मौके पर आस्तेंद्र गुप्ता, देवेंद्र सिंह लोधी, प्रताप सिंह, सोमवीर, राकेश जाटव, संजय बजरंगी, संजय सनातनी, प्रदीप कठेरिया, बवलू गिहार, रजनेश गिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed