फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over fish oil and fat in Tirupati's Prasadam Laddu Anger in saint community

UP: तिरुपति के प्रसादम लड्डू विवाद पर वृंदावन में आक्रोश, संत समाज ने कहा ये दंडनीय अपराध

Sun, 22 Sep 2024 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 09:43 AM IST
सार

प्रसादम लड्डू में गाय की चर्बी मिलाकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी के बाद धर्म रक्षा संघ ने बैठक की। वृंदावन के संत समाज ने आक्रोश जताया है। 
 

विज्ञापन
Controversy over fish oil and fat in Tirupati's Prasadam Laddu Anger in saint community
तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर हुआ विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वृंदावन में धर्म रक्षा संघ की शनिवार को श्रीभागवत मंदिरम, गोपाल खार में महंत डॉ. आदित्यानंद महाराज की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में गाय की चर्बी और मछली के तेल आदि की मिलावट पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि यह सनातन विरोधियों की सोची समझी चाल है। मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि तिरुपति बालाजी के प्रसादम में जो मिलावट की गई है वह अक्षम्य अपराध है। संत समाज में इसके प्रति आक्रोश है। महंत डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि तिरुपति बालाजी के प्रसादम में गाय की चर्बी मिलाकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म विरोधी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और प्रसादम के घी में गाय की चर्बी मिलाने वाले एआर डेयरी प्रोडक्ट के मालिक को सरकार तुरंत गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दे। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि भारत के हिंदू मंदिरों का सरकारीकरण समाप्त कर एक सनातन मंदिर बोर्ड का गठन किया जाए, तभी मंदिरों की मर्यादा का पालन हो सकेगा।


इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, बृजकिशोर पचौरी, अमित शर्मा, शिवांग कृष्ण शास्त्री, कृष्ण कुमार तिवारी, सिमरन पुरी, सुमित कृष्ण शास्त्री, लक्ष्य भारद्वाज उपस्थित थे।

तिरुपति बालाजी प्रकरण दंडनीय अपराध
श्रीहरिदास पीठाधीश्वर इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि तिरुपति बालाजी प्रकरण सिर्फ निंदनीय ही नहीं, अपितु दंडनीय अपराध है। इस अक्षम्य अपराध से असंख्य सनातन धर्मावलंबियों की आस्था पर कुठाराघात हुआ है। इसमें संलिप्त अपराधियों पर अविलंब कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed