फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over burial of dead body in cemetery

Agra News: कब्रिस्तान में शव दफनाने पर हुआ विवाद

Sun, 21 Jul 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Controversy over burial of dead body in cemetery
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा में शनिवार की दोपहर में ग्रामीणों ने महिला के शव को कब्रिस्तान में दफनाने का विरोध किया। बाद में पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को दफनाया जा सका। गांव मनोटा में शनिवार की सुबह करीब 3 बजे मुन्नी बेगम (90) की मृत्यु हो गई। दोपहर में जब परिजन शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गए। तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि सभी मुस्लिमों के शव खेतों में दफनाए जाते हैं। इसलिए इनका शव भी खेतों में ही दफनाया जाए। उनका कहना था कि यह कब्रिस्तान ईसाईयों का है। इसमें मुस्लिम महिला को नहीं दफनाया जाएगा। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार और स्थानीय लेखपाल राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद महिला का शव कब्रिस्तान में दफनाया गया। एसडीएम सदर संजीव कुमार ने बताया कि कुछ लोग महिला के शव को दफनाने नहीं दे रहे थे। बाद में समझाने पर लोग मान गए। शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed