फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy erupts over the installation of a Maharishi Valmiki statue in Fatehabad; tension rises over its removal.

Agra News: फतेहाबाद में महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर हंगामा, हटवाने पर तनाव

Tue, 10 Feb 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over the installation of a Maharishi Valmiki statue in Fatehabad; tension rises over its removal.
महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में तनाव
फतेहाबाद। कस्बे के आंबेडकर चौक पर सोमवार सुबह एक स्थान पर महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में तनाव हो गया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। प्रशासन ने बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को हटवा दिया। इस पर समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें 72 घंटे में प्रतिमा नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस जमीन को विवादित बता रही है।
विज्ञापन

कस्बा फतेहाबाद के आंबेडकर चौक पर आंबेडकर मूर्ति के पीछे एक प्राचीन कुआं है। इस स्थान को जमुना गली निवासी रजत पालीवाल अपनी पैतृक जमीन बताते हैं। वहीं वाल्मीकि समाज के लोग इसको पालीवाल परिवार की ओर से पूर्वजों को दान मिलना बताते हैं। पालीवाल परिवार ने इस जगह पर बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए ईंट व बालू मंगवाई थीं। सोमवार दोपहर करीबन 12:15 बजे वाल्मीकि समाज के लोगों ने ईंट व बालू से चबूतरा बनाकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगा दी। इसकी सूचना रजत पालीवाल ने थाना फतेहाबाद पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उप जिलाधिकारी, तहसीलदार को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद नायब तहसीलदार प्रमोद राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मूर्ति लगाने की अनुमति दिखाने के लिए कहा, लेकिन कोई अनुमति नहीं दिखा सका। पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा हटाने का प्रयास किया तो लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। घेराव कर लिया। दूसरे पक्ष के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। कुछ लोगों का कहना था कि प्रतिमा पहले से लगी थी। वहीं पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा लगाते लोगों का एक वीडियो दिखाया। कहा कि प्रतिमा अभी रखी गई है। पूर्व में इस स्थान पर कोई प्रतिमा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कोई अनुमति नहीं है। बिना अनुमति के मूर्ति लगाना उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना होगी। इसके बाद आसपास के अन्य थानों का फोर्स बुलाकर मूर्ति को वहां से हटवाया गया। इसके विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर हटाया। धरने से हटने के बाद वाल्मीकि समाज ने जूनियर स्कूल में पंचायत बुलाई। इसमें प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया कि प्रतिमा नहीं लगाई तो सफाई काम बंद कर देंगे। सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। फिलहाल घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाई गई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।
एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आंबेडकर चौक पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने बिना अनुमति के मूर्ति लगाई गई थी। जिसे हटवा दिया गया है।


टाइम लाइन : कब क्या हुआ

सुबह 10:00 बजे आंबेडकर चौक पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने चबूतरा बनाया

दोपहर 12:10 बजे पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा लगाई गई।

- 12:15 बजे पर इसकी शिकायत थाने में की गई।

- 12:20 बजे पर पुलिस ने काम बंद कराया गया।

- 12:40 बजे वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने पर इकट्ठा होना शुरू किया।

- 2:58 बजे पर प्रशासन ने मूर्ति को हटवा दिया।

- 3:05 बजे वाल्मीकि समाज के लोग धरने पर बैठे।

- 3:15 बजे पुलिस ने समझाकर लोगों को धरने से हटाया।

- 3:30 बजे वाल्मीकि समाज के लोग जूनियर स्कूल पहुंचे और पंचायत शुरू हुई।

महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में तनाव

महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed