फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy ended when we sat face to face

Agra News: आमने-सामने बैठे तो खत्म हुआ विवाद

Fri, 21 Jul 2023 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jul 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Controversy ended when we sat face to face
आमने-सामने बैठे तो खत्म हुआ विवाद
विज्ञापन

पति के खिलाफ लिखाई थी दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी स्थित सुलह एवं समझौता केंद्र में दंपती आमने-सामने बैठे तो उनका विवाद समाप्त हो गया। समझौते के बाद दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया गया।

करहल के देवी रोड नई बस्ती निवासी अजय की शादी रानी के साथ 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने रानी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर रानी को मारपीट करके घर से निकाल दिया। रानी ने पति अजय, सास बबली, ससुर रोहन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच करने के बाद चार्जशीट सीजेएम न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन


सीजेएम भूलेराम ने दंपती केे विवाद का समझौता कराने के लिए मुकदमे को दीवानी स्थित सुलह एवं समझौता केंद्र में भेज दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने मध्यस्थ संजय चौहान को समझौता कराने की जिम्मेदारी दी। मध्यस्थ ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उनका विवाद खत्म कराया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed