{"_id":"659cf370e05a7adbcd080d18","slug":"contract-worker-commits-suicide-in-cooperative-bank-branch-dead-body-found-hanging-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में संविदाकर्मी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में संविदाकर्मी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश
Tue, 09 Jan 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:49 PM IST
सार
संविदाकर्मी सुबह-सुबह बैंक आया और अंदर से शटर बंद कर लिया। इसके बाद मफलर का फंदा बनाकर वह लटक गया। घटना की जानकारी अन्य बैंक कर्मियों के पहुंचने पर हो सकी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहपुरसीकरी कस्बे की कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में संविदाकर्मी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। वो सुबह-सुबह बैंक आया और शटर अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुरसीकरी कस्बे की कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में तैनात संविदा कर्मी लक्ष्मण पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम नगला कोरई का रहने वाला था। बताया गया है कि वो सुबह 9:00 बजे प्रतिदिन की तरह बैंक में आ गया। बैंक खोलकर अंदर से शटर का ताला बंद कर लिया। शाखा में छत में लगे कुंडा से मफलर बांधकर फंदे पर लटक गया। घटना की जानकारी अन्य बैंक कर्मियों के पहुंचने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर को तोड़कर संविदा कर्मी लक्ष्मण का शव कुंदा से उतारा।
संविदाकर्मी ने ये कदम क्यों उठाया स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।