{"_id":"617afff88a8523118b6158f8","slug":"contract-lineman-dies-due-to-electrocution-agra-news-agr5129833140","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
किरावली। लाढम गांव के पास बुधवार रात फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन धारा सिंह (35) की मौत हो गई। हादसे के लिए परिजन और ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तैनात कर्मी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोपी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक थाना मलपुरा के गांव लाढम निवासी धारा सिंह मनकेड़ा फीडर पर संविदा लाइनमैन था। बुधवार रात गांव के पास लाइन में फाल्ट हो गया। परिजनों के मुताबिक धारा सिंह शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने गया। आरोप है कि काम करने के दौरान फीडर से लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से धारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही ग्रामीण फीडर पर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा कर दिया।
सूचना पर मलपुरा प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया लापरवाही के चलते संविदा कर्मी की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लापरवाही करने वाले कर्मचारी प्रमोद को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे का पता चलने पर विधायक हेमलता दिवाकर के साथ तहसीलदार रजनेश चौधरी, प्रधान राजवीर सिंह चाहर, एसडीओ भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने विद्युत विभाग की तरफ से 5 लाख रुपये और अपने निजी कोटे से मृतक के बच्चों शिव (11) और कविता (7) के नाम एक-एक लाख रुपया स्वीकृत कराया। विधायक ने कहा कि परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद दिलाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना की तरफ से मकान दिलाने का प्रयास होगा।