फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Continuous rain has become a problem for the farmers

Agra News: लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए बनी मुसीबत

Thu, 30 Oct 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Continuous rain has become a problem for the farmers
मैनपुरी। एक दिन की राहत के बाद फिर से शुरू हुई बारिश किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। किसान धान की फसल को खेतों से नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं मंडी में भी बारिश के चलते अव्यवस्थाएं नजर आ रही हैं। बुधवार को मौसम साफ रहने के बाद किसान खेतों में पड़ी धान की फसल की कटाई और मढ़ाई में लग गए थे। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम फिर से बदल गया। सुबह से ही आकाश में घने बादल छा गए। दोपहर बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई जो देखते ही देखते रिमझिम बारिश में बदल गई। रुक-रुककर देर शाम तक जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने की चेतावनी दी है। लगातार मौसम खराब होने से सबसे बड़ी परेशानी किसानों के सामने है। गांव नगला स्वामी निवासी रतन सिंह यादव का कहना था कि बार-बार हो रही बारिश के चलते किसान अपने खेतों में पड़ी धान की फसल को घर तक नहीं पहुंचा पा रहा है। वहीं कई किसानों के खेतों में अभी भी फसल खड़ी है जो धान की फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं आलू की गढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रठेरा निवासी श्यामपाल का कहना था कि बार-बार हो रही बारिश से न केवल धान और आलू की फसल प्रभावित हो रही है यहां तक कि जिन किसानों ने देर से सरसों की बुवाई की थी वो भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed