फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Continuous opposition to the new pension system

Agra News: नई पेंशन व्यवस्था का लगातार विरोध

Wed, 04 Sep 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Continuous opposition to the new pension system
नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव में काली पट्टी बांध प्रदर्शन करते शिक्षक और कर्मचारी।
मैनपुरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बचाओ आंदोलन समिति के आह्वान पर सोमवार से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। जिले में शिक्षक और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया। दूसरे दिन भी शिक्षकों और कर्मचारियों ने कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन की मांग की। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यूपीएस कर्मचारियों के लिए पेंशन के नाम पर छलावा है।
विज्ञापन

जिले के शिक्षक और कर्मचारियों ने एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में काला फीता बांधकर कर अपने कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं। दूसरे दिन भी जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों , काॅलेजों , लोक निर्माण विभाग, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय मैनपुरी में अधिकारी, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, शिक्षक, अभियंता एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस और यूपीएस का विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) कर्मचारियों के लिए पेंशन के नाम पर छलावा है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों को जो संघर्ष चल रहा है वह पुरानी पेंशन बहाली के आदेश तक जारी रहेगा। दूसरे दिन सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में जिला संरक्षक आराध्य पांडे, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी में पवन मलिक, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव में अनिल राजपूत, सोहन लाल यादव , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में पवन तिवारी और नेत्रपाल यादव, कंपोजिट विद्यालय तखरऊ करहल में अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed