{"_id":"5c40dfe3bdec22731b010bbe","slug":"contest-all-seats-with-alliance-says-shivpal-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले- गठबंधन के साथ सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 45 दलों के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले- गठबंधन के साथ सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 45 दलों के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी
Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : twitter
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश और प्रदेश जानता है कि बसपा में टिकटें बिकती हैं। चुनाव में गठबंधन कोई रंग नहीं दिखा पाएगा। प्रसपा का मुकाबला भाजपा से होगा।
विज्ञापन
गुरुवार को निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने आए शिवपाल सिंह यादव ने होटल रमाडा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रसपा ने समान विचारधारा वाले 45 दलों को जोड़ा है। इन्हीं के साथ मिलकर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। समान विचारधारा वाले अन्य और दलों को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद प्रसपा के साथ है। सभी कदम उन्हीं की सलाह और अनुमति से उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पार्टी अध्यक्ष का प्रसपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, महानगर अध्यक्ष अशोक रैना, मंडल प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, जिला प्रमुख महासचिव धारा सिंह यादव, महानगर प्रमुख महासचिव दिलीप बघेल, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू नंदा, आशा खंडेलवाल, ज्योति सूरी, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने जिलाध्यक्ष यशपाल राणा के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। पिछले दिनों जिलाध्यक्ष की माताजी का निधन हो गया था।
विज्ञापन