{"_id":"6aef8beb10d35e615404cb08","slug":"contaminated-water-reached-balajipuram-on-diwali-agra-news-c-25-agr1067-1207872-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिवाली पर बालाजीपुरम में पहुंचा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिवाली पर बालाजीपुरम में पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन
आगरा। दिवाली पर अलबतिया रोड के बालाजीपुरम क्षेत्र में घरों में गंदा, मटमैला, सीवर जैसा बदबूदार गंदा पानी पहुंचा। तीन दिनों से यहां गंदा पानी नलों में पहुंच रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
तीन साल पहले ही यहां गंगाजल की लाइन बिछाई गई है। नई पाइपलाइन होने के बाद भी गंदा पानी पहुंचने से लोगों ने जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन आपूर्ति का ढर्रा नहीं सुधरा। बालाजीपुरम निवासी हरीश शर्मा ने बताया कि नलों से बदबूदार और काला पानी आ रहा है। आसपास की कालोनियों में भी यह समस्या है। अलबतिया रोड तक यह सप्लाई हो रही है। कई घरों में सीधे टंकी से सप्लाई है, ऐसे में टंकी में गंदा पानी और सिल्ट भर गया है। दिवाली पर नहाने और पूजन के लिए लोगों ने निजी सबमर्सिबल पंपों से पानी की व्यवस्था की। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
पालड़ा तक दो दिन में पहुंचेगा गंगाजल
अपर गंगा कैनाल की सफाई के कारण 16 अक्तूबर से 7 नवंबर के बीच हरिद्वार से गंगाजल बुलंदशहर के पालड़ा झाल तक नहीं मिल रहा था। मध्य गंगा कैनाल से पालड़ा को आगरा और मथुरा के लिए गंगाजल मिल रहा था। अब हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल की सफाई के बाद गंगाजल छोड़ दिया गया है। जल निगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव चौधरी ने बताया कि पालड़ा तक दो दिन में पानी पहुंच जाएगा और फिर आगरा की आपूर्ति पुरानी अपर गंगा कैनाल से ही होगी। मध्य गंगा कैनाल से भी पूरे 20 दिन भरपूर पानी दिया गया है।